नई दिल्ली। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के विशेष संयोग बनने पर राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों को शुभ को कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 13 जुलाई को बुध, सूर्य और शुक्र एक ही राशि में रहेंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को अत्यंत लाभ होगा। आइए जानते हैं।

परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। भविष्य हेतु निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मान मिलेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने काम और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं।

रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यश एवं कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

शेयर बाजार और संपत्ति के सौदे में लाभ के योग हैं। समय पक्ष में रहेगा। अपने मनचाहे कार्य और योजना को फलीभूत कर पाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में सबकुछ अच्छा होगा।

नौकरी की तलाश पूरी होगी। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश से लाभ हो सकता है। भवन व सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। पुराने साथियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।