सूर्य देव फिलहाल मकर राशि में विराजमान है और गुरु ग्रह मीन राशि में स्थित है। 15 मार्च 2023 को सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में करीब 12 साल की अवधि के बाद सूर्य और गुरु मीन राशि में मिलेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य व बृहस्पति के मिलन से 12 राशियों पर असर होगा, लेकिन कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों को इसका भरपूर लाभ होगा –
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक सूर्य और गुरु की युति फलदायी होती है। सूर्य फिलहाल मकर राशि में है और देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में बैठे हुए हैं। 15 मार्च 2023 को सूर्य भी मीन राशि में जाने के बाद कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों को करियर, कारोबार, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे।
सूर्य-गुरु की यह युति कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देकर जाएगी। करियर और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। यह युति कर्क राशि के 10 वें भाव में बनेगी, जो कि कर्क राशि वालों के लिए कर्म का भाव है। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा मुनाफा होगा।
सूर्य और बृहस्पति की युति सिंह राशि के 9वें भाव में होने जा रही है। इस कारण से सिंह राशि वाले जातकों को सफलता और समृद्धि मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता आएगी। विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। माता-पिता व ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।
सूर्य और बृहस्पति की युति मीन राशि के दूसरे भाव में होगी। गुरु-सूर्य की यह शुभ युति आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगी। लोगों का मन जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे। पैसा कहीं फंसा हुआ है तो जल्द मिलने की संभावना है।