नई दिल्ली. नाम का पहला अक्षर हमारे व्यक्तित्व और जीवन से जुड़े कई राज खोलता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर अक्षर की अपनी विशेषता होती है। हिंदू धर्म में तो नाम का पहला अक्षर बच्चे की कुंडली देखकर डिसाइड किया जाता है। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अच्छी बहू और अच्छी पत्नी साबित होती हैं। ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं।
सर्वगुण संपन्न मानी जाती हैं इन नाम वाली बहू, ससुराल वालों की चमका देती हैं किस्मत
जिन लड़कियों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही सभी को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। इनके दिल में जो आता है ये वही करती हैं। ये अपनी किस्मत खुद लिखने में विश्वास करती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। ये अपने आस-पास खुशियां ही खुशियां बिखेरती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये जिस घर में शादी करती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।
जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यवान होती हैं। इन्हें लाइफ में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इन्हें कोई भी चीज दूसरे लोगों से जल्दी हासिल होने के आसार रहते हैं। ये संघर्षों से नहीं घबराती। हर जगह एक लीडर की भूमिका निभाती हैं। जिस घर शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है। ये अच्छी बहू साबित होती हैं। इन्हें ससुराल में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है उन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। अपने परिवार के लोगों को लेकर काफी इमोशनल होती हैं। हर किसी को खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर अलग पहचान बनाती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों की किस्मत चमक जाती है।