नई दिल्ली. साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा.

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को रात 00:15:19 से 04:07:56 तक लगेगा. ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा. इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार शाम को 16:29:10 से शुरू होगा, जो 17:42:01 पर समाप्त होगा. ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा.

साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा. ग्रहण के समय की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार यह सोमवार को सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. चूंकि भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.