नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें RBI यानी रिजर्व बैंक का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 रुपये का नया सिक्का जारी करने जा रहा है।

अगर आप सोशल मीडिया पर हैं, तो सिर्फ तकनीक की जानकारी ही काम नहीं आएगी। आपको सतर्क और समझदार भी होना होगा, क्योंकि अब सोशल मीडिया झूठी खबरों का अड्डा भी बन गया है। ऐसी ही एक और अपडेट इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि सरकार पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में मुद्रा जारी करने जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें RBI यानी रिजर्व बैंक का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 रुपये का नया सिक्का जारी करने जा रहा है। थाला एक बार फिर चमक रहे हैं।’

प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक में पता चला है कि यह वायरल दावा झूठा है और सरकार ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया गया, ‘सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही क इमेज में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में नया 7 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा। तस्वीर के जरिए किया जा रहा यह दावा झूठा है।’

भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले धोनी भारतीय टीम को साल 2007 में पहले ही टी20 विश्वकप में जीत दिलाई थी। इसके बाद साल 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ODI में विश्व विजेता बना। धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन IPL में उनका खेलना जारी है। उन्होंने करियर में 90 टेस्ट खेलकर 4876 रन बनाए। वहीं, 350 एक दिवसीय मैचों में उनके खाते में 10 हजार 773 रन हैं।