नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग-नागिन की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त के दिन पड़ रहा है। इस बार नाग पंचमी सावन महीने के सोमवार के दिन पड़ रही है और सर्वार्थ सिद्ध संयोग भी बन रहा है। इस शुभ संयोग के कारण इस साल नाग पंचमी का महत्व काफी बढ़ जाता है। नाग पंचमी का पावन दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। आइए जानते हैं-

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए नाग पंचमी का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वहीं, आर्थिक स्थितियां भी बेहतर रहने वाली हैं। आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। पुराने यार-दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है। शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
नाग पंचमी की तिथि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बेहद ही फलदायी मानी जा रही है। इस दिन आपके रुके हुए कम बनने लगेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है। साथ ही व्यापार या कार्य क्षेत्र में धन लाभ होने के आसार हैं। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए या तिथि बेहद ही फायदेमंद दिख रही है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों और छात्रों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, रुका हुआ धन भी मिलने के योग बन रहे हैं। भगवान शिव को घर की बनी हुई खीर का भोग लगाएं।