नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कई चीजों को धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। इसमें इनडोर आउटडोर प्लांट्स भी शामिल हैं। यह पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और धन को भी आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक चमत्कारिक पौधा क्रसुला प्लांट है। इसे जेड ट्री भी कहा जाता है। यह बहुत छोटा पौधा होता है। इसकी पत्तियां हल्की मोटी और गोलाकार होती है।
यह पौधा पैसों के लिए शुभ माना जाता है। इसे घर, दफ्तार, दुकान या वर्कप्लेस पर रखने से धन की आवक बढ़ती है। जो जातक तरक्की करना चाहते हैं। उन्हें अपने घर और ऑफिस में जेड ट्री जरूर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं क्रसुला पौधा को किस जगह रखना लाभ देता है।
घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ क्रसुला प्लांट रखना शुभ होता है। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर के मेन गेट के पास भी रख सकते हैं। ऐसे करने से तरक्की होती है।
जेड ट्री को वर्कप्लेस पर रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे कार्यस्थल पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है। जातक के प्रमोशन के चांस बढ़ने लगते हैं।
क्रसुला पौधा घर के अंदर भी रख सकते है। उसकी अच्छे से देखभाल करना जरूरी है। जेड प्लांट को बालकनी में भी रखा जा सकता है। ध्यान रखें कि घर में इस प्लांट को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।