देहरादून: सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। यहां जानिए पल-पल का अपडेट…

हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे
मेयर पद पर सौरभ थपलियाल (भाजपा) को अभी तक 30386 वोट मिले। विरेन्द्र पोखरियाल (कांग्रेस) को 18872 वोट मिले। वार्ड नंबर 25 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मनोज जाटव 325 वोटो से विजयी हुए। रोबिन त्यागी वार्ड नंबर 47 से 650 मतों के अंतर से जीते।

चंबा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा
टिहरी जिले के चंबा नगर पालिका में बीजेपी की शोभनी धनोला ने 1234 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी को 2588 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस की वीना नेगी 1354वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही है। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस की बागी प्रीति पंवार 1303 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं

देहरादून नगर निगम अपडेट
देहरादून नगर निगम के वार्ड 76 से कांग्रेस के जाहिद अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी आफताब आलम को 218 वोटों से हराया।

हरिद्वार नगर निगम दूसरे राउंड की मतगणना शुरू
हरिद्वार में दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हो गई है। दूसरे राउंड में भी भाजपा की किरण जैसल 8843 वोटों से आगे चल रही हैं।

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना खत्म, भाजपा आगे
रुड़की नगर निगम सीट पर पहले राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। भाजपा 4457 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3132 वोट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को 2601 मत प्राप्त हुए हैं l वहीं, बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने 827 मत प्राप्त किए हैं l

देहरादून में भाजपा आगे
देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल करीब 6000 मतों से आगे चल रहे हैं। कार्यकर्ता रेंजर्स मैदान में ही जमे हैं। वहीं, रुड़की और हरिद्वार में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।