बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति व परिजनों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ चांदपुर व नूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ताजपुर नई बस्ती निवासी ओमपाल सिंह की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम सिसोना पिलाना निवासी सविता देवी हुई थी | सविता के भाई शेर सिंह का आरोप हे कि ओमपाल शराब पीकर मेरी बहन के साथ रोज मारपीट करता था। बताया कि बहन का कई बार फोन आया कि मेरे साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बहन के साथ मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर मार दिया।

घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे मायके वालों ने काफी हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद सीओ चांदपुर सुनिता दहिया, थाना प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वहीं पुलिस ने मृतक के पति ओमपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। मृतक के मायके वालों को ग्रामिणों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, वे कारवाई की मांग पर अड़े हैं। मृतक महिला के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है।