नई दिल्ली। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होनें न सिर्फ व्यक्तियों को सफलता हासिल करने का तरीका बताया है, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। इस मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए उन्होने व्यक्ति को कुछ विशेष नीतियों को अपनाने की सलाह दी है। यहां आचार्य चाणक्य ने उन महिलाओं का जिक्र किया है, जो किसी व्यक्ति के जीवन में उसकी पत्नी के रूप में आये तो उसका जीवन बदलते देर नही लगाती है। आइए जानते है ऐसी महिलाओं के बारे में…

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं शांत स्वभाव की होती है उन्हे लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में यदि किसी पुरूष के जीवन में ऐसी महिला उसकी पत्नी बनकर आए तो उस व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।

चाणक्य नीति के अनुसार जो महिलाएं शिक्षित, गुणवान और संस्कारी होती है। वह महिलाएं पति और परिवार की हर परिस्थिति में मददगार साबित होती है। ऐसी महिलाएं बडी से बडी समस्याओं का सामना पूरे आत्मविश्वास और निडरता के साथ करती है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति मीठी वाणी बोलने वाली औरत को अपनी पत्नी बनाता है, वो व्यक्ति जीवनभर खुशहाल रहता है। ऐसी महिलाएं अपनी मीठी वाणी से मायके और ससुराल में तो सम्मान पाती ही है, साथ ही समाज में भी अपने परिवार की प्रतिष्ठा को बढा देती है।

चाणक्य नीति के अनुसार जो महिलाएं परिवार की परिस्थितियों के अनुसार अपनी इच्छाओं को सीमित रखना जानती है, वे महिलाएं श्रेष्ठ पत्नी साबित होती है। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार को अच्छा कार्य करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती है।