मुंबई. बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। जिसके बाद से ही वे सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं बॉलीवुड के गलियारों में भी खबरों में छाई हुई थी। अब उनके मैटरनिटी फोटोशूट की तारीफ भी लोग कर रहे हैं। साथ ही इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन इन सबसे बेफिक्र होकर बिपाशा अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। वे अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को महसूस कर रही हैं। अब बिपाशा ने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर ये कहा जा सकता है बिपाशा इस मैजिक फीलिंग को जी रही हैं।
ब्लैक ड्रेस पहन बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
बिपाशा जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इस वक्त वे काफी खुश हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा दोनों की जिंदगी में एक नई खुशी आने वाली है। अपने बच्चे का दोनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिपाशा और करण ने कुछ समय पहले ही अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर उनके पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। अब हाल ही में बिपाशा ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘जादुई एहसास, शब्दों में बताना मुश्किल।’ इन तस्वीरों में बिपाशा काली ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
सेलेब्स को भी पसंद आया बिपाशा का फोटोशूट
बिपाशा ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया वैसे ही उनके फैंस उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी बिपाशा की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि साल 2015 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक साथ अलोन फिल्म में नजर आए थे। जिसके बाद अगले साल ही वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि ‘वे काफी समय से बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उनके बिजी शेड्यूल के कारण वे इस पर फैसला नहीं ले पा रहे थे। लेकिन अब वे अपने बच्चे को पूरा समय देंगे। इसी वजह से बिपाशा कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं।’