मुंबई. अभिनेत्री माधुरी दीक्षत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, मगर टीवी शोज में अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रही हैं। वह एक के बाद एक शो में बतौर जज हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। इस वक्त माधुरी ‘झलक दिखला जा 10’ में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। हाल ही में पैपराजी ने माधुरी दीक्षित को शो के सेट पर स्पॉट किया। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में गजब ढाती नजर आईं। मगर, लोग उनकी हद से ज्यादा खूबसूरती पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या माधुरी ने चेहरे की सर्जरी कराई है?

आपको बता दें कि रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ पांच साल बाद लौटा है। इसमें जज की जिम्मेदारी माधुरी दीक्षित के कंधों पर है। हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें माधुरी पोलका डॉट प्रिंट की लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर का ब्लाउज पहना हुआ है।

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने पैपराजी के सामने खूब जमकर पोज दिए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनका ग्लोइंग फेस अलग ही रौनक बिखेरता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद एक तरफ कुछ यूजर्स अपनी चहेती एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर सवाल उठा दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि माधुरी दीक्षित के होठों की शेप में उन्हें थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इसी के आधार पर वे इस बात के कयास लगा रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने लिप सर्जरी कराई है।

नेटिजन्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या माधुरी दीक्षित ने बोटॉक्स कराया है? एक यूजर ने लिखा, ‘टू मच बोटोक्स।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवा लिया है? एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चेहरा काफी बदला हुआ दिख रहा है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स माधुरी दीक्षित की तारीफ करते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘इंडिया की धड़कन।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ये सर्जरी नहीं है, ये मेकअप का इफैक्ट है।’ वैसे, यूजर्स इससे पहले भी लिप सर्जरी को लेकर एक्ट्रेस से सवाल कर चुके हैं। बीते महीने ‘झलक दिखला जा 10’ के प्रोमो शूट के लिए जब वह पपराजी के सामने आई थीं तब भी यूजर्स ने ऐसे ही कमेंट्स किए थे।