नई दिल्ली। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों न्यूली मैरिड कपल इन दिनों अपनी शादी को एंजाॅय कर रहे हैं। दोनों ने अचानक शादी करके हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया। यहां तक खुद कटरीना का एक्सप्रेशन देखने लायक था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट को रणवीर सिंह ने होस्ट किया था। इस दौरान के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। वहीं इसी इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में रणवीर एक्टर विक्की कौशल से जमकर मजाक करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने विक्की से मस्ती भरे अंदाज में उनकी शादी को लेकर कई सारे सवाल किए। लेकिन इसी बीच उनके मुंह से कुछ ऐसा निकला जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई। बता दें कि फिल्मफेयर नाइट में विक्की अपनी पत्नी कटरीना के साथ पहुंचे थे। यहां देखें वीडियो…

अवॉर्ड नाइट के सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर स्टेज पर होते हैं। वो विक्की से कहते हैं, ‘विक्की हमारे लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम है। दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।’ इसके बाद रणवीर कहते हैं, ‘हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे क्योंकि क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं, हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।’

इसके साथ ही रणवीर आगे कहते हैं, ‘मैंने और विक्की दोनों ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की। और जो हमारी औकात से बाहर हैं।‘ मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं।’ रणवीर के ये बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी के साथ कटरीना और विक्की भी जोर-जोर से हंसने लगे।