मुम्बई। बॉलीवुड में फिल्में के बजट बहुत अहम भूमिका अदा करता है, इसलिए कई बार फिल्म मेकर्स बजट पर भी खूब खर्च करते हुए दिखाई देते हैं। ज्यादा बजट होने से लोगों अक्सर अनुमान लगाते हैं कि फिल्म भी बेहतर होगी। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता है। बॉलीवुड में कम बजट वाली भी तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आज हम आपको उन्हीं कम बजट वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निर्माताओं ने कम पैसे में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया।
तनु वेड्स मनु प्यार, शादी और उसके बाद होने वाले लड़ाई झगड़ों पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म आज भी दर्शकों को खूब पसंद है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत और आर माधवन नजर आए थे। दोनों के शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म का बजट महज 17.5 करोड़ रुपये था। लेकिन फिल्म ने लगभग 56 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
फिल्म कांतारा साल 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार और निर्माता ऋषभ शेट्टी ने अभिनय किया है। अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने लेखन और निर्देशन भी किया है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म कर्नाटक के तटीय क्षेत्र पर स्थित कांतारा गांव पर आधारित है। इस फिल्म में भूत और आत्मा से जुड़ी पूजा को लेकर कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली है। कांतारा का बजट लगभग 16 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कहानी से धमाल मचा दिया। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 400 करोड़ रुपये रहा।
पान सिंह तोमर बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता पान सिंह तोमर के जीवन पर आधारित कहानी है, जिसे मजबूरन बागी बनना पड़ा था। फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। इस फिल्म में इरफान खान ने मुख्य भूमिका अदा की। इरफान खान को इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म का बजट महज 7 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कमाई लगभग 38 करोड़ से भी अधिक रही थी।
दम लगा के हईसा फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना वजन दो गुना बढ़ाया था । यह फिल्म अरेंज मैरिज पर आधारित है। साथ ही, एक मोटी लड़की से शादी होने के बाद किस प्रकार उसका पति उससे दूर रहता है। इन सभी विषयों के संबंध में दिखाया गया है। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच अरेंज मैरिज होने के बाद आने वाली परेशानियों और प्यार को दर्शाया गया है। सिनेमाघरों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।
क्वीन फिल्म वायाकॉम 18 मोशन और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में हल्की फुल्की कॉमेडी देखने को मिली है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव ने भी अभिनय किया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में कंगना रनौत का मंगेतर शादी करने से इंकार कर देता है। जिसके बाद अभिनेत्री अपने हनीमून के लिए जमा किए हुए पैसों से पेरिस की सैर पर अकेले निकल जाती है। वहां पर नए लोगों से मिलती है और कई सारी चीजों का अनुभव करती है। फिल्म का बजट महज 12 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने 80 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।
सैराट एक मराठी फिल्म है। यह 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने भी इसकी हिंदी रीमेक धड़क बनाई थी। सैराट फिल्म में मुख्य भूमिका में रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन और लेखन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया था। फिल्म का बजट 4 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाल मचा दिया था। फिल्म ने 110 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।