मुम्बई। सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर आज यानी 25 जनवरी को रिलीज हुआ। दर्शकों को इस फिल्म का टीजर पसंद आ रहा है। सलमान भाई का दमदार एक्शन अवतार लोगों को पसंद आ रहा है। सलमान खान ने अलावा सोशल मीडिया पर एक और स्टार के चर्चे हो रहे है और वो है एक्ट्रेस शहनाज गिल।


टीजर में जहां सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांस दिखाया है। तो वही एक सीन में पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल की भी झलक देखने को मिली। शहनाज को टीजर में देख उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। टीजर में शहनाज गिल देसी अवतार में नजर आ रही हैं। देसी लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज और सलमान खान की तस्वीर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ट्विटर पर तो ट्रेंड भी हो रही है। एक्ट्रेस का साउथ इंडिया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अदाकार घाघरा- चोली में बेहद खूबसूरत लग रही है और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे है कि यह किसी गाने का सीन है।

शहनाज गिल की इस तस्वीर में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आ रही है। पलक भी साउथ इंडिया लुक में कहर ढाती नजर आ रही है। बता दें, शहनाज के साथ-साथ पलक भी इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। टीजर में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर तड़का है। टीजर के बाद फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार हो रहा है।