पहली तस्वीर में प्रियंका को एक मिरर वॉल के बगल में एक लॉबी में अकेले पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य पिक्स में वह निक के साथ नज़र आ रही हैं। निक जोनास ने अपना चेहरा उसके कंधे के साइड में रखा हुआ है। निक ने उन्हें सेंसुअस अंदाज में पकड़े हुए हैं।

वही इसके बाद शेयर की गई तस्वीर में निक ने उन्हें होल्ड किया है। जबकि वह कैमरे की ओर देख रही थी, जिसमें उनका एक पैर निक की कमर के चारों ओर लिपटा हुआ था। कपल के फैंस को उनका नया फोटोशूट बहुत पसंद आया। एक फैन ने लिखा, “क्या बात है खूबसूरत स्यूट, सुपर्ब लव यू।”

प्रियंका और निक शनिवार को फैशन वीक के लिए पेरिस पहुंचे। पैपराज़ी द्वारा उन्हें एक रेस्टारेंट के बाहर हाथ में हाथ डाले घूमते हुए भी देखा गया था। फैशन शो में निक और प्रियंका ने फ्लोरेंस पुघ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।