वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, कुछ ग्रह हर माह अपनी स्थिति बदलते हैं। इसका असर सभी राशियों के जीवन पर दिखाई पड़ता है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति की चाल का विशेष महत्व बताया गया है। 4 सितंबर को देवगुरु मेष राशि में वक्री हो जाएगा। बृहस्पति 30 दिसंबर तक वक्री रहेंगे। यह अवधि कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है।
बृहस्पति के वक्री होने से विपरीत राजयोग बन रहा है। इस स्थिति में देवगुरु कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। गुरु को ज्ञान, सौभाग्य और उन्नति का कारक माना जाता है। जानिए इस समय किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
बृहस्पति के वक्री होने से मिथुन राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान बनने वाला विपरीत राजयोग लाभकारी साबित होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं, आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए समय अनुकूल है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातक इस दौरान अपने जीवन में कई काम पूरे कर सकते हैं। बृहस्पति के वक्री होने से भाग्य मजबूत होगा। कठिन समय से बाहर आ जाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
इस राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अधूरे काम को पूरा करने का यह सकारात्मक समय है। इस समय व्यापारियों को लाभ की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। आर्थिक विकास के लिए भी समय अनुकूल है। करियर में चल रही समस्याएं दूर होंगी।