लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में गर्मी भीषण कहर ढा रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्शियस से भी ज्यादा है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में मतगणना के लिए तैनात एक पीएसी के जवान की हीटवेव के कारण मौत हो गई। जवान आदर्श प्रजापति की हालत बिगड़ी तो उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से अस्पताल में मौजूद सिपाही नाराज हैं।