प्रयागराज: महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा और इसको लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सभी अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या को माघी और माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
इस दिन मौन व्रत का पालन करने से बड़ा लाभ मिलता है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई और कुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को होगा।

महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान?
महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी के दिन होगा। इस दिन का शाही स्नान खास माना जाता है। इस दिन कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं जो बहुत ही शुभ है।

शाही स्नान का मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 29 जनवरी सुबह 05 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक

मौनी अमावस्या
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि को यह दिन होगा।

मौनी अमावस्या का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन मौन व्रत रखने से वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है और मौनी अमावस्या के दिन दान करने से बड़ा लाभ मिलता है।