मुम्बई. चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। आलम ये रहा कि रिलीज के महज चौथे दिन तो देशभर में सिर्फ 20 टिकट ही बिके। धाकड़ की हश्र देखते हुए सिनेमाघर वालों ने फिल्म के शो कैंसल करने शुरू कर दिये।

हालांकि ऐसा सिर्फ कंगना की मूवी के साथ नहीं हुआ है। पहले भी कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में ऐसा अंजाम देखा है। आइए डालते हैं एक नजर:

धाकड़ से पहले सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का भी कुछ ऐसा ही हश्र हुआ था। थियेटर तक बहुत कम ही लोग फिल्म देखने पहुंचे। नतीजा ये रहा कि फिल्म के शो कैंसिल होने लगे और कुछ दिनों में ही ये फिल्म सभी सिनेमाघरों से गायब हो गई।

रणवीर सिंह की एक और फिल्म 83 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस फिल्म के शोज भी सिनेमाघरों से कैंसिल हो गए थे।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम ने दक्षिण भारत में तो कारोबार ठीक किया लेकिन इसके हिंदी वर्जन को दर्शक नहीं मिले। इस बाहुबली एक्टर की फिल्म के शोज भी दनादन कैंसिल हुए थे।

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे जब रिलीज हुई तो उसकी टक्कर द कश्मीर फाइल्स से हुई। द कश्मीर फाइल्स के आगे इस फिल्म ने दम तोड़ दिया। इसका हश्र भी वही हुआ जो ऊपर की फिल्मों का हुआ।

सलमान खान सफलता की गारंटी माने जाते हैं। लेकिन उनकी फिल्म ट्यूबलाइट ने फैंस को काफी निराश किया था। जल्द ही वह फिल्म दर्शकों के लिए तड़पने लगी। नतीजा ये हुआ कि सलमान जैसे एक्टर की इस फिल्म के शोज भी सिनेमाघरों से कैंसिल होने लगे थे।