मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अक्षय की चार बहनें दिखाई गई हैं, जिनकी शादी का जिम्मा एक्टर के सिर पर है। शादी के लिए दहेज आड़े आ रहा है और यही फिल्म की कहानी का खास मैसेज है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई गई हैं। ऐसे तो फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद जा रहा है, लेकिन लोगों की नजरें एक्टर की बड़ी बहन पर जा टिकीं। अक्षय कुमार की बड़ी बहन का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस सादिया खतीब बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सादिया खतीब कौन हैं और वह किस फिल्म में काम कर चुकी हैं।
सादिया खतीब की ये दूसरी फिल्म है और इसके पहले वह फिल्म शिकारा में काम कर चुकी हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने ये फिल्म बनाई थी और इसकी कहानी कश्मीरी पंडितों के ऊपर बनी थी। सादिया कश्मीर की ही रहने वाली हैं और उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
सादिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उन्हें इंजीनियरिंग करके जॉब करनी थी लेकिन वह बीच में मुंबई आई थी। यही पर उन्होंने कुछ फोटोशूट कराए थे, जिसके बाद उन्हें एक दिन फिल्म शिकारा के लिए कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आ गया। बस फिर क्या विधु विनोद चोपड़ा ने सादिया के पिता से बात की और उन्हें फिल्म में लीड एक्ट्रेस कास्ट कर लिया।
सादिया खतीब ने बताया था कि वह शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं, लेकिन आज तक उनसे मिली नहीं है। तो वहीं जॉन अब्राहम को भी वह काफी पसंद करती हैं। सादिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 21 हजार कुछ फॉलोवर्स हैं। सादिया की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो रहा है लेकिन उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आएगी। फिल्म शिकारा में क्रिटिक्स से उन्हें खूब तारीफें मिली थीं। फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें एक्ट्रेस अक्षय की बहनों में से बड़ी बहन का रोल निभाती हुई दिखेंगी।