नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर फैंस की दीवानगी आज भी कायम हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। बिग बी भी अपने फैंस के जारा भी निराश नहीं करते हैं। वह छोटी से छोटी बात अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ शुरू होती है। यही नहीं वो अपने दिल की बातें ब्लॉग में भी लिखते हैं। वहीं, हाल ही में उन्हें 5 साल के एक छोटे से बच्चे के मासूम सवाल ने झकझोर कर रख दिया। उसने बिग बी से पूछा कि आखिर वो 80 साल की उम्र में भी काम क्यों कर रहे हैं। उसके इस सवाल ने महानायक तक को हिलाकर रख दिया।
अमिताभ बच्चन ने 5 साल के बच्चे के सवाल पर लिखा, ‘मैं आरबीआई के कैंपेन में था। उसी कैंपेन के सीन में एक करीब 5 या 6 साल का एक छोटा सा बच्चा भी था। एक रिहर्सल के बीच में उसने मेरी ओर रुख करते हुए पलटा और कहा.. ‘क्षमा करें, आप कितने साल के हैं?’ मैंने कहा ’80’! वह पीछे हट गया ‘ओह! तो आप काम क्यों कर रहे हो? मेरे दादा-दादी घर पर बैठे हैं और मजे कर रहे हैं.. आपको भी आराम करना चाहिए..!!’
अमिताभ बच्चन लिखा, ‘मेरे पास उसके लिए कोई जवाब नहीं था.. पहली बात तो ये कि महज 5 साल के इतने छोटे-से बच्चे के मुंह से इतनी बड़ी सच्चाई सुनकर हैरान था। और दूसरी बात, मेरे पास कोई जवाब नहीं था! इसलिए शूटिंग के खत्म होते ही उन्हें अलविदा कह दिया, उनके साथ एक तस्वीर ली और उन्हें एक ऑटोग्राफ दिया, जिसके लिए उसकी मां ने उन्हें उकसाया, और चले गए…। बस यही बातचीत मेरे साथ रही।’