नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने मुंबई में शनिवार को सात फेरे लिए। शादी की तमाम खूबसूरत इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि खूब वायरल हो रहे हैं।
शादी की इन सभी तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा और दुल्हन बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ शादी का थीम फेयरिटेल रखी गई थी और इस फेयरिटेल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर किसी के दिलों पर कब्जा कर रही हैं।
शादी के दौरान पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में जहां दुल्हनिया करिश्मा परियों जैसी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और पिंक कलर की पगड़ी में राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। शादी की हर रस्म में दोनों एक दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
शादी की काफी सारी तस्वीरे करिश्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके साथ ही तमाम इनसाइड वीडियो भी फैन पेज पर सामने आ रहे हैं। शादी में करिश्मा तन्ना ने अपने दूल्हे राजा वरुण बंगेरा को घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल भी दिया करिश्मा का ये दिलकश अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए #KarishmaTanna और #VarunBangera देखिए दूल्हा-दुल्हन की झलक pic.twitter.com/ZLOw9h9n5Y
— NBT Entertainment (@NBTEnt) February 5, 2022
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे ऐसे में करिश्मा ने भी अपनी शादी के सभी अप्डेट्स तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किए हैं।
#KarishmaTanna की शादीः जब दूल्हे राजा #VarunBangera ने दुल्हन के गले में डाला मंगलसूत्र #karishmatannawedding pic.twitter.com/cq3805DaNj
— NBT Entertainment (@NBTEnt) February 5, 2022
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के रिलेशन की बात करें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि दोनों ने अपने रिश्ता सीक्रेट ही रखा था। लेकिन करिश्मा तन्ना ने 1 जनवरी को वरुण बंगेरा के साथ अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
उन्होंने फैन्स को इस बारे में इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए बताया था। करिश्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘धन्यवाद 2021. 2022 के लिए उत्साहित। आप सभी को नया साल मुबारक’।
शादी की रस्में हल्दी से शुरू हुईं इसके बाद मेहंदी और शादी खूब लाइमलाइ में रही है. शादी की हर रस्म में वरुण और करिश्मा ने जमकर फोटोशूट्स भी कराए है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण बंगेरा एक बिजनसमैन हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। वह फिलहाल VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। वरुण बंगेरा का बर्थडे 28 अगस्त को होता है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी इस साल उनके बर्थडे पर फोटो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।