मुम्बई। एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण अपने आने वाले बच्चें के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे खुद अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो एक्ट्रेस बैड पर बैठी आराम फरमाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है। बिपाशा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ’मम्मी टू बी, खुद से प्यार करें। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। शादी के छह साल बाद पहली बार बिपाशा और करण माता-पिता बनने जा रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस 43 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बंगाली रीति रिजावों से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 2015 में ’अलोन’ फिल्म के सेट से हुई थी। करीब एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी करने का फैसला लिया। जहां करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है तो वहीं बिपाशा की पहली शादी है। करण की इससे पहले दो टीवी एक्ट्रेसेस से हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ’अलोन’ बिपाशा बसु की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी जो 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो ’डेंजरस’ वेब सीरीज में 2020 में अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग आखिरी बार नजर आई थीं। बिपाशा के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर मिस करते हैं।