शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज सीट से आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा झटका शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर को लग रहा है। गोविंद ठाकुर मनाली से चुनाव लड़े थे और शुरुआती रूझानों में अभी वो पीछे चल रहे हैं।
इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के अन्य हॉट सीटों पर क्या हलचल है? शुरुआती रुझान क्या कहते हैं?
सराज जयराम ठाकुर (भाजपा) आगे
शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) आगे
शिमला संजय सूद (भाजपा) पीछे
कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज (भाजपा) पीछे
हरोली मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस) आगे
फतेहपुर राकेश पठानिया (भाजपा) आगे
नादौन सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस) आगे
मंडी अनिल शर्मा (भाजपा) आगे
मनाली गोविंद ठाकुर (भाजपा) पीछे
डलहौजी आशा कुमारी (कांग्रेस) पीछे
पोंटा साहिब सुखराम (भाजपा) आगे
कसौली डॉ. राजीव सैजल (भाजपा) पीछे
1. सराज: इस सीट से सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। शुरुआती रूझानों के अनुसार जयराम ठाकुर अभी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
2. शिमला ग्रामीण: इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
3. शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सूद पीछे चल रहे हैं। संजय सूद चाय की दुकान चलाते हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश में चायवाले के नाम से मशहूर हैं।
4. कसुम्पटी: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश भारद्वाज पीछे बताए गए हैं। सुरेश हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार में शहरी विकास और कानून मंत्री भी हैं।
5. हरोली: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पीछे बताए गए हैं। मुकेश कांग्रेस की तरफ से सीएम की रेस में भी शामिल हैं।
6. फतेहपुर: एग्जिट पोल में यहां से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया पीछे बताए गए हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस आगे दिख रही है।
7. नादौन: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीत का अनुमान लगाया गया है। सुक्खू कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
8. मंडी : मंडी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अनिल शर्मा मैदान में हैं। अनिल भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।
9. मनाली : हिमाचल के टूरिस्ट प्लेस और मनाली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता गोविंद ठाकुर मैदान में हैं। गोविंद हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी हैं। इस बार मनाली से भाजपा के कई बागी नेताओं ने भी चुनाव लड़ा है। गोविंद अभी पीछे चल रहे हैं।
10. डलहौजी: इस सीट से कांग्रेस नेता आशा कुमारी प्रत्याशी हैं। भाजपा ने यहां धविंद्र सिंह ठाकुर उम्मीदवार हैं। अभी आशा कुमारी पीछे चल रहीं हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी धविंद्र सिंह ठाकुर आगे चल रहे हैं।
11. कसौली: इस विधानसभा सीट से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को उम्मीदवार बनाया है।