नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा के लिए आज सभी 90 सीटों पर मतदान संपन्न हो गए हैं। इसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी होने लगे हैं। अब तक के एग्जिट पोल्स की मानें तो कांग्रेस हरियाणा में कमाल कर रही है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में पहले ही संपन्न हो चुके हैं। दोनों राज्यों के फाइनल नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। आर्टिकल 370 हटने के करीब 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव करवाए गए हैं। ऐसे में इन चुनावों के बेहद अहम माना जा रहा है।
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के लिए नियम बनाए हैं। मतदान खत्म होने के बाद ही दोनों राज्यों के एग्जिट पोल का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि एग्जिट पोल निष्पक्ष होने चाहिए। चुनाव आयोग ने शाम के 6:30 बजे तक एग्जिट पोल्स पर प्रतिबंध लगा रखा है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं वहीं कांग्रेस 31 सीटें ही जीत पाई थी। बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी और जेजेपी का रिश्ता खत्म हो गया और मनोहरलाल खट्टर की जगह नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में इससे पहले 2014 में विधानसभा के मतदान करवाए गए थे। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां पहली बार चुनाव करवाए गए हैं। 2014 के चुनाव में 87 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें बीजेपी को 25, पीडीपी को 28 सीटें मिली थीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को मात्र 12 सीटें ही मिली थीं। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई। हालांकि बीच में ही बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। इसके बाद से ही वहां चुनी हुई सरकार नहीं है।
गुलिस्तां न्यूज के सर्वे की मानें तो जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर है। यहां इंडिया गठबंधन को 28 से 30 सीटें और बीजेपी को 28 से 30 सीटें मिल सकती हैं। पीडीपी को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 8 से 16 सीटें जा सकती हैं।
सर्वे के मुताबिक बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। पीडीपी को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 12 से 16 सीटें जाने का अनुमान है।
न्यूज 18 के महापोल में जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को 33 सीटें दी गई हैं। वहीं बीजेपी को 29 और पीडीपी को 06 सीटें मिली हैं। इस सर्वे में अन्य को 22 सीटें दी गई हैं। ऐसे में अन्य पार्टियां किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
इंडिया टुडे-सीवोटर के सर्वे के मुताबिक जम्मू रीजन में बीजेपी को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 11 से 15 और बीडीपी को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के सर्वे में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। अनुमान के मुताबिक कांग्रेस हरियाणा में 50 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। क्लिक कर विस्तार से पढ़ें
पीपल्स पल्स के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकता है। इंडिया गठबंधन को 46 से 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में 90 सीटों वाली विधानसभा में इंडिया गठबंधन को बहुमत दिया गया है।
एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस को 44054 सीटें दी गई हैं। बीजेपी को 19 से 29, जेजेपी को 0-1 और आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
ध्रुव रिसर्च के सर्वे में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत दिया गया है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 57 से 64 सीटें और बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं।
पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस को हरियाणा में बहुमत दिया गया है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 55, बीजेपी को 26, जेजेपी को 0-1 और आईएनएलडी को 2 से 3 सीटें मिलने की बात कही गई है।
रिपब्लिक के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सकती है। रिपब्लिक ने कांग्रेस को 55 से 65 सीटें दी हैं। बीजेपी को 18 से 21 और जेजेपी को 0 से 02 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे के मुताबिक आईएनएलडी को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। शाम को 6 बजे तक लगभग 65 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मेवात जिले में 68.28 प्रतिशत और सबसे कम गुड़गांव जिले में 49. 97 प्रतिशत मतदान हुआ है। फतेहाबाद में 67.05 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 65.76 प्रतिशत, करनाल में 60.42 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 65.55 प्रतिशत, रोहतक में 60.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के चुनाव में इस बार तीन चेहरे आगे थे। इसमें उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और रवींद्र रैना का नाम आगे थे। अब देखना है कि इस एग्जिट पोल में किसका सिक्ता चलने वाला है।
हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हो गए हैं। इस बार हरियाणा में टिकट बंटवारे को लेकर खूब खींचतान हुई। ऐसे में देखना है कि बागी नेता जो कि निर्दलीय उम्मीदवार थे, वे किसका समीकरण बिगाड़ेंगे या फिर बनाएंगे। चुनाव से पहले कांग्रेस की कुमारी सैलजा भी नाराज नजर आ रही थी। हालांकि आखिरी समय में वह चुनाव में उतर गईं।
हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ है। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। हालांकि जो लोग कतार में हैं वे अभी वोट डाल सकेंगे। थोड़ी ही देर बाद एग्जिट पोल्स जारी किए जाएंगे। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले ही जेजेपी ने बीजेपी से किनारा कस लिया था। हरियाणा में थोड़ी ही देर में वोटिंग खत्म होने वाली है। सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। जानकारों का कहना है कि इस बार भी अगर जेजेपी के खाते में 10 सीटें आती है तो वह किंगमेकर की भूमिका में दिखाई दे सकती है। इस बार आम आदमी पार्टी भी ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी इस बार अकेले चुनाव लड़ रही थी। आप हरियाणा प्रमुख का कहना है कि उनकी पार्टी हरियाणा में तीसरी विकल्प बनने वाली है। उनका कहना है कि लोग बदलाव के लिए मतदान कर रहे हैं।
अब वोटिंग खत्म होने में आधे ही घंटे का वक्त बचा है। मतदान खत्म होने के थोड़ी देर बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। हरियाणा में जबरदस्त वोटिंग देखी जा रही है। वोटिंग के ट्रेंड को देखते हुए कांग्रेस समर्थक काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जनता बीजेपी के खिलाफ वोट कर रही है।
हरियाणा में जिस तरह से मतदान हो रहा हैं, कहा जा सकता है कि वोटिंग का आंकड़ा 70 फीसदी के आसपास पहुंच सकता है। अभी मतदान में एक घंटे का समय बचा है। उसके बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।