लखनऊ।   राजधानी लखनऊ में नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर ही रोक लिया। जिस पर सभी धरने पर बैठ गए और करीब आधे घंटे बाद ज्ञापन लेकर पुलिस ने धरना समाप्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया और उन्हें ईको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के मध्यजोन के अध्यक्ष दीपक शिवहरे, पूर्वी के अध्यक्ष विशाल सिंह और पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला आदि शामिल थे।