हरियाणा।  जुलाना विधान सभा सीट पर नौ राउंड पूरे हो गए हैं। कांग्रेस की विनेश फोगाट 4437 वोटों से आगे चल रही हैं। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रमोद विज 8752 वोटों से आगे हैं। अभी चौथे राउंड में अब तक 38264 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 21993 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 13241 वोट मिले हैं।

सोनीपत की खरखौदा सीट से सातवें राउंड के बाद भाजपा 25 वोटों से आगे है। भाजपा के पवन खरखौदा को 27463 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जयवीर सिंह को 27438 वोट मिले हैं। भाजपा 25 वोटों से आगे है।

भिवानी जिले की तीन सीटों पर भाजपा आगे
भिवानी विधानसभा से भाजपा 15557 मतों से आगे
तोशाम विधानसभा से भाजपा 3135 मतों से
लोहारू विधानसभा से 4567 मतों से भाजपाआगे
बवानी खेड़ा विधानसभा से कांग्रेस 3237 मतों से आगे

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप भाजपा के जय भगवान शर्मा डीडी से 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से 6669 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं। अटेली सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और भाजपा प्रत्याशी आरती राव चार राउंड के बाद 6881 वोटों से पीछे है।