मुंबई। दाऊद इब्राहिम के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी वापसी को लेकर तैयार हैं। मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उनका अफेयर इंटरनेशनल डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ हो गया था। इसके चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी थी।
अब मंदाकिनी ने अपनी आगामी गाने मां ओ मां का पोस्टर जारी किया है। यह 30 वर्षों बाद उनका कमबैक होगा।मंदाकिनी ‘मां ओ मां’ म्यूजिक वीडियो से वापसी कर रही हैं। उन्होंने गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इस म्यूजिक वीडियो के माध्यम से उनके बेटे राबील ठाकुर का भी डेब्यू हो रहा है। मंदाकिनी नए अवतार में नजर आ रही है। उन्होंने सलवार सूट पहन रखा है वहीं उनका बेटा राबील भी नजर आ रहा है।
मां ओ मां का लेखन साजन अग्रवाल ने किया है। उन्होंने इस गाने का निर्देशन भी किया है। बाबिल हक और मीणा ने म्यूजिक दिया है। वहीं ऋषभ गिरी ने यह गाना गाया है। गाने का पहला लुक शेयर करते हुए मंदाकिनी ने लिखा है, ‘पोस्टर पर आप लोगों की राय दीजिए मुझे जानना है’ मंदाकिनी के गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।
मंदाकिनी ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने सेमी न्यूड सीन दिया था। इसके अलावा उन्होंने जोरदार नामक फिल्म में भी काम किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म थीl यह फिल्म 1996 में आई थी।
मंदाकिनी ने गाने के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं साजन अग्रवाल के साथ काम कर कर बहुत खुश हूं मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं मां ओ मां बहुत ही शानदार गाना है।खास बात यह है कि इस गाने में मेरे बेटे की अहम भूमिका है। हम इस गाने की शूटिंग इस महीने के अंत में करेंगे’