नई दिल्ली। पहली पारी में 428 रन बनाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। ऐसे में भारत को पहली पारी में 292 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 186 रन पर घोषित कर दिया। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य मिला। उसकी पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 347 रन से जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ यह कुल तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी
पहली पारी में 428 रन बनाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। ऐसे में भारत को पहली पारी में 292 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 186 रन पर घोषित कर दिया। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य मिला। उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 131 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार और पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय पारी के दौरान चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इनमें डेब्यू करने वालीं शुभा सतीश ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 68 रन , दीप्ति शर्मा ने 67 रन की पारी खेली और यास्तिका भटिआ ने 66 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 49 रन बनाए।