नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे हों या कोई आम इंसान अपना काम पूरा करने के लिए हर इंसान तरह-तरह के प्रयास करता रहता है। ऐसे वक्त में कई बार लोग अंधविश्वास और टोना-टोटके पर भी यकीन करने लगते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंधविश्वास और टोटके पर यकीन करते हैं। भले ही ये स्टार्स पर्दे पर अंधविश्वास और टोटके के खिलाफ बात करते नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में ये सितारे टोटकों पर यकीन करते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं।
शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। दरअसल आईपीएल के दौरान शाहरुख की टीम लगातार हार रही थी। ऐसी स्थिति में किसी ने उन्हें ताबीज पहनने की सलाह दी। बस फिर क्या था उन्होंने ताबीज पहन लिया। इससे अलावा अभिनेता हमेशा से 555 नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं।
अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने हाथ में रूबी और नीलम पत्थर की अंगूठी पहनते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि वो कभी भी टीम इंडिया का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते हैं। उन्होंने जब भी ऐसा किया टीम हार गई थी। इसलिए वो हमोशा ही रिकॉर्डेड मैच ही देखते हैं।
बिपाशा बसु बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका नाम भी टोने-टोटके की लिस्ट में लिया जाता है। अभिनेत्री हर शनिवार को नींबू-मिर्ची खरीदती हैं और अपनी कार के साथ अपने घर के बाहर लगाती हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने हाथ की छह अंगुलियों को काफी लकी मानते हैं। कई लोगों ने उन्हें इसको निकलवाने के लिए कहा, लेकिन ऋतिक ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
रणवीर सिंह भी टोने टोटके में विश्वास करते हैं। रणवीर खुद बता चुके हैं कि बचपन में अक्सर वह बीमार पड़ जाते थे। ऐसे में उनकी मां ने अभिनेता के ठीक होने के लिए एक काला धागा उनके पैर में बांधा था, जिसे उन्होंने आज तक कभी नहीं खोला।