वरुण धवन से लेकर फातिमा सना शेख तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने साल 2022 में अपने हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में खुलकर बात की और अपनी तकलीफ को सबके साथ साझा किया।
बेशक बॉलीवुड की दुनिया काफी रंगीन है और सेलेब्स का लाइफस्टाइल भी काफी अलग होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये बॉलीवु़ड हस्तियां भी कई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना कर रहे हैं। वरुण धवन से लेकर फातिमा सना शेख तक आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो, किसी ना किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं।
वरुण धवन: वरुण धवन ने खुलासा किया कि उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन (बीवीएच) है, एक ऐसी स्थिति जिसमें आपके बैलेंस सिस्टम का भीतरी कान का हिस्सा ठीक से काम नहीं करता है।
संबंधित फोटो गैलरी
फातिमा सना शेख: अपनी पहली फिल्म दंगल के दौरान उन्हें मिर्गी का पता चला था। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में इसका खुलासा किया था।
सामंथा रुथ प्रभु: हाल ही में, सामंथा ने मायोसिटिस के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात की थी, जो एक दुर्लभ ऑटो-इम्युन कंडिशन है। उन्होंने ड्रिप लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी और अपनी स्थिति के बारे में बताया था।
निमृत कौर आहलुवालिया: बिग बॉस 16 की प्रतियोगी ने नेशनल टीवी पर अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में बात की। निमृत ने कहा कि वह लंबे समय से चिंता और डिप्रेशन से जूझ रही है।
नीति टेलर: नीति हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर गिरने के कारण चर्चा में आई थी। इस घटना के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि उनके दिल में छेद है।