नई दिल्ली. अपने पंजाबी रैप से लोगों को थिरकाने वाले रैपर हनी सिंह पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल हनी सिंह ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा सहित कई दूसरी महिलाओं के साथ संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और हनी सिंह से तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं हनी सिंह के पत्नी शालिनी ने उनसे एलिमिनी के तौर पर 10 करोड़ रुपए भी मांगे थे। उनका कहना था कि वह अपनी मां पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है और इनका 10 साल का रिश्ता भी खत्म हो चुका है।

एलिमिनी के तौर पर हनी सिंह ने शालिनी तलवार को दिए इतने रुपए
10 करोड़ की डिमांड करने वालीं शालिनी तलवार को तलाक के बाद हनी सिंह ने दिल्ली साकेत कोर्ट में एलिमिनी के रूप में एक करोड़ का चेक सील्ड लिफाफे के साथ सौंपा है और गुरूवार को दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा तलाक का मामला शांत हुआ है। आपको बता दें कि शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर ही नहीं, बल्कि अपने ससुर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए उन्होंने हनी सिंह के साथ-साथ उनके पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपने ससुर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।

स्कूल में शुरू हुई थी हनी सिंह और शालिनी तलवार की लव स्टोरी
शालिनी तलवार और हनी सिंह की लव स्टोरी स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी। दोनों करीब 20 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद 23 जनवरी 2011 को दिल्ली में एक गुरद्वारे में सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने एक लम्बे समय तक अपनी शादी को सबसे छुपाकर रखा था। हालांकि कुछ सालों के बाद जब दोनों की शादी की तस्वीरें मीडिया में सामने आई तब फैंस को इस बात का पता चला कि हनी सिंह की शादी हो गई है। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। शालिनी तलवार ने अपने बयान में ये भी कहा था कि 10 सालों से घर में उन्हें बुरी तरह से रखा जा रहा था।