मेष राशि: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा भी संभव।
वृषभ राशि
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ का तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
कर्क राशि
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
सिंह राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
भाई-बहन का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
मकर राशि
व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा फिर भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि
मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ के मामलों में सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मीन राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मे जोखिम न उठाएं।