नई दिल्ली। नए साल में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस साल कई विशालकाय एस्टेरॉयड भी धरती के पास से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2022 के पहले महीने जनवरी में विशालकाय ऐस्टरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। आज यानी 1 जनवरी को भी एक एस्टेरॉयड धरती के पास गुजरेगा जो विशालकाय है। नासा ने इस विशाल एस्टेरॉयड का नाम 2013 YD 48 रखा है।

नासा ने अनुमान जताया है कि 2013 YD 48 एस्टेरॉयड 340 फीट (104 मीटर) का है जो धरती से 56 लाख किमी की दूरी से गजरेगा। नासा ने बताया है कि इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन इस पर अतंरिक्ष एजेंसी नजर रख रही है। नासा का कहना है कि धरती के 120 लाख मील के दायरे में गुजरने वाले एस्टेरॉयड को नियर
अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड जो दूरी तय करते हैं वो काफी लंबी होती है। अगर इनका रास्ता थोड़ा सा भी बदलता है, तो पृथ्वी के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इन पर हर रोज नजर रखते हैं। बताया जा रहा है कि 2013 YD48 एस्टेरॉयड बिग बेन के आकार का है।

नासा ने 2013 YD48 के पहले भी कई एस्टेरॉयड के धरती के पास गुजरने की बात कही थी। इनमें एस्टेरॉयड 2014 YE15 को 6 जनवरी और एस्टेरॉयड 2020 API को 7 जनवरी को धरती के पास से गुजरने की बात कही थी।

इसके अलावा नासा ने बताया है कि 19 जनवरी को भी एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा जिसका नाम (7482) 1994 PC 1 है। इस एस्टेरॉयड को आसमान में तड़के 3.21 मिनट पर देखा जा सकता है। यह एस्टेरॉयड करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट लंबा है। लेकिन इससे धरती को कम खतरा है, क्योंकि यह धरती से करीब 19.3 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। अगर यह अपना रास्ता बदलता है, तो धरती को खतरा हो सकता है।