नई दिल्ली. देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस बीच काजोल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस वीडियो में काजोल लोगों से होली पर पानी बचाने की अपील करती दिखीं। अपने पोस्ट किए वीडियो में काजोल कहती दिख रही हैं, सभी को होली की शुभकामनाएं, पानी बचाइए और सुरक्षित होली खेलिए। अपने इस वीडियो की वजह से काजोल बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
एक यूजर ने काजोल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- काजोल जो होली पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हैं। पहले अपने पति को समझाएं जो कि ‘गुटखा’ का प्रचार करते हैं और लोग गुटखा खा कर फर्श पर और दीवार पर थूक देते हैं उसे साफ करने में बहुत पानी खर्च होता है। एक यूजर ने लिखा- इतना ही सेव वॉटर करना है तो आप हफ्ते में एक बार ही नहाया करो।
एक यूजर ने लिखा- काजोल जी अपना ज्ञान ना ही दें तो ज्यादा अच्छा है,बाकी त्योहार पर भी कुछ बोलें। आपके पति तो खुद लोगों की जुबान केसरी कर रहे हैं। सिर्फ होली ही मिलती हे क्या बॉलीवुड वालो को? वहीं एक यूजर ने लिखा- इस बार होली पर “सेव वाटर” के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है। अजय देवगन की लग गई।
इस बार होली पे “सेव वाटर” के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है।
हर साल गुटके के दाग को सार्वजनिक जगहों से हटाने के लिए 1200 करोड़ रुपये और करोड़ों लीटर पानी व्यर्थ जाता है। तो गुटकों का प्रचार करके पैसे कमाना भी उचित नहीं है, ज्ञान सर्वप्रथम घर मे बांटो फिर दुनिया मे।#काजोल
— Ankit Garg (@ankitgargbjpmp) March 19, 2022
कुछ यूजर्न ने तो काजोल के फिल्मों वाले सीन वायरल करने शुरू कर दिए जिसमें जमकर पानी बर्बाद किया गया था। एक यूजर ने काजोल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही हैं।
पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही है। pic.twitter.com/aAzKWWhrHy
— बाँके बिहारी तिवारी (@Bankey9664) March 19, 2022
वहीं एक यूजर ने लिखा- “माई नेम इज खान” फिल्म के एक सीन के लिए 24 लाख लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया था और होली के समय यही लोग पानी बचाओ का ज्ञान देने चले आते हैं। कितना पाखंड है यहां। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ भारतीय रेल हर साल गुटखे के दाग साफ करने में 120 करोड़ खर्च कर देती है तो पूरे देश मे गुटखे की वजह से पानी और पैसों की कितनी बर्बादी हुई जरा सोचिए।