नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद पिछले 6 सालों से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। उनकी राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी।
उस दौरान वह सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में उनके साथ मंच पर दिखे थे। आकाश आनंद का जन्म 1995 में हुआ था। 22 साल की उम्र में आकाश आनंद ने राजनीति में एंट्री की। बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन 2014 से काफी खराब रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई।
2017 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को महज 19 सीटों पर जीत मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया और उसके 10 लोकसभा सांसद जीते। हालांकि यह गठबंधन कुछ महीनों बाद टूट गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले लड़ी और पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई।