मुम्बई. बॉलिवुड ऐक्टर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशन के बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। लेकिन अब सब क्लियर हो गया है। ऐक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद इसके बारे में पोस्ट कर इस राज से पर्दा उठा दिया है और अपने इस प्यार भरे रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार करते हुए उनसे वो थ्री मैजिकल वर्ड्स भी कह दिए हैं- I LOVE YOU, जिसके जवाब में ऐक्ट्रेस ने भी Love You कहा है। वैसै आप सभी तो सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार से वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप ऐक्टर जहीर के बारे में कुछ जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में सारी जानकारी देते हैं।
जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर, 1988 में मुंबई में हुआ था। इनकी उम्र 34 साल है। इनके पिता का नाम इकबाल रत्नासी है। वह सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। इसी नाते ‘भाईजान’ ने जहीर इकबाल को लॉन्च भी किया था। जहीर इकबाल ने साल 2014 में सोहेल खान के साथ काम किया था। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट प्रनूतन बहल नजर आई थीं। इस मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था, जो कि हॉलिवुड फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का अडैप्शन थी। 15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
जहीर इकबाल का नाम 2014 में आई फिल्म लेकर हम दीवाना दिल फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। कहा गया था कि वह दोनों एक-दूसरो को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। इनके अलावा सना सईद से भी इनके लिंक अप की खबरें सामने आई थीं। 2018 में इनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। इसके बाद जहीर ने प्यार का इजहार करते हुए इंस्टाग्राम पर ‘I love you’ भी लिखा था। और सना की फोटो भी शेयर की थी। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के लिए किया है।
जहीर इकबाल का सलमान खान के कनेक्नश गहरा है। साल 2018 में सलमान खान ने जहीर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की थीं। और पोस्ट भी लिखा था, ‘कैसे दो दोनों बच्चे जल्दी बड़े हो गए। ये मत सोचो कि क्या है, बस हमेशा अपना अच्छा दो। हमेशा सीधे रहो और जो तुमको प्यार करे और तुम जिससे प्यार करो सिर्फ उसके लिए झुको। ये याद रखना कि लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी है इज्जत और ईमानदारी।’ इसके अलावा सलमान ने दूसरे ट्वीट में जहीर के पिता की फोटो शेयर कर खुलासा किया था कि उन्होंने उनसे अपने जवानी के दिनों में 2011 रुपये उधार लिए थे। ‘भगवान का शुक्र है कि उन्होंने ब्याज नहीं लिया। बेटे को लॉन्च कर रहा हूं तो बाप का पोस्ट तो कर सकता हूं ना।’
सलमान और जहीर की मुलाकात उनकी बहन की शादी में हुई थी। यहां उन्होंने स्टेज पर जहीर को परफॉर्म करते हुए देखा था। जिसके बाद वह इम्प्रेस हो गए थे। और उन्होंने जहीर को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बना लिया था। ‘नोटबुक’ में काम करने के बाद जहीर को सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में भी मौका दे रहे थे लेकिन ऐक्टर ने खुद को इस फिल्म से आउट कर लिया। उनकी जगह अब सिद्धार्थ निगम ने ले ली है।
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। पिछले दिनों एक शादी में साथ देखा गया था। दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में साथ पहुंचे थे। हा ही में जब सोनाक्षी ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की थीं तो यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्होंने जहीर इकबाल से सगाई कर ली है। फिलहाल तो ये दोनों एक साथ फिल्म Double XL में नजर आएंगे। फिल्म में हुमा कुरैशी भी दिखाई देंगी।