नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो अपना खुद का स्टाइल मेंटेन करती हैं। मलाइका न सिर्फ अपने डांस बल्कि अपने बोल्डनेस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस फैंस के साथ अपने हॉट एंड बोल्ड वीडियोज और तस्वीरें के चलते जुड़ी रहती हैं। इसके साथ उन्हें अक्सर ही अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ भी पार्टी करते देखा जाता है। कई बार मलाइका को अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है। इसी बीच एक बार फिर से मलाइका ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाते दिख रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अकेली नहीं हैं। मलाइका के साथ इस दौरान उनकी बहन अमृता अरोड़ा और बेटा अरहान खान भी साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका के कपड़ों को देखकर यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए हैं और उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका सिर्फ एक लॉन्ग शर्ट पहने बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं। इस शर्ट के साथ मलाइका ने व्हाइट कलर की कैप कैरी की है। साथ ही उन्होंने व्हाइट शूज पहने हैं। मलाइका के इस लुक को फैंस जरा भी पसंद नहीं कर रहे हैं। अब तक मलाइका के इस वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर कई यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई उन पर गुस्सा निकालते दिख रहे हैं।
इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘जवाने बेटे के साथ ऐसे निकली हैं।’ तो एक ने लिखा, ‘कुछ तो शरम करो।’ वहीं कई उन्हें सही से कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं’। एक ने लिखा, ‘शर्ट के नीचे पैंट पहनना भूल गईं क्या।’ इस तरह के कई और कमेंट्स मलाइका के इस वीडिया पर मोजूद हैं।