लखनऊ : लखनऊ में अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची है।
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर शाम अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।