नई दिल्ली. स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलिवुड स्टार्स से लेकर फैमिलीज ने पहुंचना शुरू कर दिया है। अंबानी परिवार से श्लोका और आकाश अंबानी ने भी आलिया और रणबीर कपूर की शादी में शिरकत की है तो वहीं कपूर खानदान और भट्ट फैमिली भी वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ नजर आईं तो सब पर भारी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर पहुंची। अपने लाडले की शादी में उन्होंने अपने सभी अरमान पूरे किए। वह कलरफुल ड्रेस में खूब प्यारी नजर आईं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का क्यूट वीडियो खासा वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में पहुंची।
14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी कर रहे हैं। बेटे रणबीर की शादी को लेकर नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने खूब सपने संजोए थे। आज ऋषि कपूर इस दुनिया में होते तो काफी खुश नजर आते। नीतू कपूर बेटे की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।
नीतू कपूर ने ऐसी ली बेटे की शादी में एंट्री
नीतू कपूर बेटे की शादी में पहुंच चुकी हैं। वह बेटी रिद्धिमा कपूर और नाती समारा के साथ पहुंची। बेटी रिद्धिमा ने जहां लंहगा कैरी किया तो वहीं नीतू कपूर ने कलरफुल साड़ी से सबका ध्यान आकर्षित किया। वह बेहद प्यारी लग रही हैं। देखिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से नीतू कपूर की तस्वीरें और वीडियो।