मुम्बई। रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट कुछ दिनों से चर्चा में है। इसके खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर बयानबाजी हुई तो उनके खिलाफ पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। वहीं, कई सेलेब्रिटीज ने भी रणवीर की न्यूडिटी पर अपनी राय रखी है। इनमें अब करीना कपूर खान भी शामिल हो गयी हैं। करीना ने रणवीर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि लोगों के पास बहुत वक्त है।

करीना ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा- मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है। इस पर बहस करना बिल्कुल मुफ्त है। मुझे ऐसा लग रहा है कि लोगों के पास बहुत खाली समय है, क्योंकि हर किसी के पास हर चीज के लिए एक विचार है। मुझे नहीं पता कि इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत क्या है। जैसा कि मैंने कहा, इससे साबित हो रहा है कि लोगों के पास बहुत खाली समय है।

”रणवीर सिंह मुझे पसंद हैं। उनके लिए कुछ भी नेगेटिव कुछ नहीं कह सकती। इसलिए, मैं इस सवाल को भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वह हर किसी के पसंदीदा हैं। उन्होंने हमें अपनी फिल्मों से इतना कुछ दिया है तो हमें उन्हें सिर्फ प्यार ही देना चाहिए।”- आलिया भट्ट

”अगर किसी को इस फोटोशूट से चोट पहुंची हो तो वो ना देखें। उनको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बात को कोई मतलब नहीं। फोटोशूट पर जितनी बातें बन रही हैं, वो मुद्दाविहीन हैं। इस पर होने वाले सभी विवाद निंदनीय हैं।”- विद्या बालन

”अगर एक रणवीर सिंह न्यूड होकर आया है तो देश की लड़कियों पर मेहरबानी की है। हमारी आंखों में, दिल में, हमारे हर जगह इतनी शांति हुई है कि हमें एक लड़का न्यूड देखा है।”- राखी सावंत

”मुझे लगता है कि ये कलात्मक स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए सजा दी जानी दी जानी चाहिए।”- जाह्नवी कपूर

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशंस में बिजी हैं, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं, जो 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। वहीं, करीना 2 साल बाद पर्दे पर लौटेंगी। वो आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम में नजर आयी थीं।