लखनऊ ।सुहेलदेव  समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्री बनाए जाने में देरी पर खुलकर नाराजगी जताई है। ओपी राजभर ने ऐलान करते हुए कह दिया है कि राज पाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। वहीं, स्वामी प्रसाद और सलीम शेरवानी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से एक और नेता नाराज हैं। नेता रेवती रमण सिंह गठबंधन में इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को देने पर नाराज दिखे।

उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे बीते ढाई साल से बात नहीं की है। वहीं, सीबीआई समन पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए CBI को प्रकोष्ठ बता दिया। वहीं, यूपी बोर्ड की 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को लीक हो गया। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही पर्चा वायरल होने लगा।

सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्री बनाए जाने में देरी पर खुलकर नाराजगी जताई है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि राज पाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाट होली के दिन छीना गया था। इसलिए मैं होली नहीं मानता हूं।