लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके लिए लेखा संवर्ग की नियमावली में गुपचुप बदलाव किया जा रहा है। भनक लगने पर लेखा कर्मचारियों व अधिकारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से गुहार भी लगाई है।उत्तर प्रदेश लेखा संवर्ग में सहायक लेखाकार पद पर सीधी भर्ती होती है।
जबकि लेखाकार, सहायक लेखाधिकारी सहित अन्य सभी पदों को पदोन्नति के जरिये भरा जाता है। इसी तरह लेखाधिकारी पद पर सीधी भर्ती होती है और वरिष्ठ लेखाधिकारी, उप मुख्य लेखाधिकारी, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान है।