गाजियाबाद। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मिलकर मंगलवार रात आठ बजे शक्तिखण्ड तीन के दीप रेजिडेंसी पर छापा मारा गया तो मौके पर 28 लड़के लड़कियां मिली। इनमें से कुछ आपत्तिजनक अवस्था मे भी थे। पकड़े गये लोगों में संचालक की पहचान पंकज निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संचालक पंकज होटल में करीब दो माह से धंधा चला रहा था। होटल के अलावा मोबाइल पर फ़ोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था। लोगों को होटल पहुंचने पर भी लड़कियां दिखाई जाती थीं।