ग़ाज़ियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। किशोरी के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। किशोरी की मां आसपास घरों में सफाई का काम करती है। बुधवार दोपहर आरोपी पड़ोसी किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस गया। किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान किशोरी का छोटा भाई बाहर खेल रहा था। किशोरी की मां जब घर पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।