मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। पहले लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। फिर उनके खिलाफ शिकायत की गई और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
किन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर?
अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
किसने की शिकायत?
गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ललित ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसी वजह से उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बोल्ड तस्वीरें हटाने की भी मांग की है।