मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान के फैंस आप पूरी दुनिया में मौजूद हैं। अपनी एक मुस्कान से फैंस को घायल करने वाले शाह रुख आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाह रुख के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया की बात तो छोड़िये उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की लंबी लाइन लगी है की बस किसी तरह से वो अपने चहेते स्टार की एक झलक देख सकें। फैंस के दिल तक पहुंचने का शाह रुख का ये सफर इतना आसन नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी तब जाकर आज वो बॉलीवुड के बादशाह कहलाए। करियर की शुरुआत में शाह रुख के कई ऐसे कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें शाह रुख ने काम किया और उन्हें शायद ही किसी ने देखा हो। आज हम आपको शाह रुख के ऐसे ही प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं…
शाह रुख खान ने फिल्मों में आने से पहले कई टीवी सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा वह दूरदर्शन के एक म्यूजिक शो के होस्ट भी रहें। बता दें कि शाह रुख खान को सबसे पहला एक्टिंग ब्रेक डायरेक्टर लेख टंडन ने दिया था। उन्होंने सबसे पहले लेख टंडन के टीवी शो दिल दरिया में काम किया था। इस शो की शूटिंग 1988 में शुरू हुई थी। हालांकि दिल दरिया के डिले होने के चलते शाहरुख का पहला टीवी शो फौजी बन गया था, जो 1989 में रिलीज हुआ था। फौजी में शाह रुख ने आर्मी से जुड़े अभिमन्यु रॉय नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह वागले की दुनिया और उम्मीद जैसे सीरियल में भी नजर आए। उम्मीद में शाह रुख के साथ दीप्ति नवल और मुश्ताक खान ने काम किया था। इस शो को डायरेक्टर जॉय मुखर्जी ने बनाया था।
इसके साथ ही शाह रुख खान ने साल 1989 में ‘In Which Annie Gives it Those Ones’ नाम की टेलीफिल्म में काम किया था। इस टेलीफिल्म को अरुंधति रॉय ने बनाई थी, जिसे दो नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे। इसमें शाह रुख ने एक आर्किटेक्चर स्टूडेंट का रोल निभाया था। बता दें कि एक फिल्म 1996 में आई थी, जिसमें शाह रुख के साथ सलमान खान ने कैमियो किया था। इसमें शाह रुख ने बदरू नाम के लड़के का रोल निभाया था, जो जितेन्द्र के किरदार का दोस्त था। इस फिल्म को महमूद ने इसका डायरेक्शन किया था।