नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित नौ दिवसीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस बार यह त्योहार 26 सितंबर, 26 सितंबर (सोमवार) से घटस्थापना अनुष्ठान के साथ शुरू होगा और 5 अक्टूबर (बुधवार) को खत्म होगा। वहीं दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर को और महा नवमी 4 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्रि आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर के बीच अश्विन के महीने में मनाए जाते हैं।
नाै दिवसीय उत्सव के दाैरान भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए या तो सभी नाै दिनों या फिर पहले व अंतिम दिन उपवास करते हैं। वहीं मां दुर्गा के नौ अवतार इस प्रकार हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री है। वहीं साल में कुल चार नवरात्रि हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि हैं, और शेष दो चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि है। ये मां दुर्गा के भक्तों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाए जाते हैं जो नवरात्रि के प्रत्येक दिन उनके नौ अवतारों की प्रार्थना करते हैं।
जानें किस दिन होगी किस देवी की पूजा
प्रतिपदा (26 सितंबर): घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
द्वितीय (27 सितंबर): चंद्र दर्शन, मां ब्रह्मचारिणी देवी पूजा
तृतीया (28 सितंबर): सिंदूर तृतीया, देवी चंद्रघंटा पूजा
चतुर्थी (29 सितंबर): मां कुष्मांडा पूजा
पंचमी (30 सितंबर): मां स्कंदमाता पूजा
षष्ठी (1 अक्टूबर): मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी (2 अक्टूबर): मां कालरात्रि पूजा
अष्टमी (3 अक्टूबर): दुर्गा अष्टमी, मां महागौरी पूजा
नवमी (4 अक्टूबर): महानवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा
दशमी (5 अक्टूबर): दुर्गा विसर्जन, दशहरा या विजयदशमी