मेरठ। महिला का आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसी से कमाई की बात कहने लगे। उसका अश्लील वीडियो बनाकर जबरन इंटरनेट पर डालने लगे। अनजान लोगों से अश्लील वीडियो कॉल कराते थे। इससे ससुराल वाले पैसा कमाते रहे।

एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल वालों ने काली कमाई की। विरोध करने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। महिला की शिकायत पर लोहियानगर पुलिस ने पति, सास, ससुर और तीन देवरों सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के पांच माह बाद पति उसे लेकर दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगा।

ससुराल वाले दिल्ली आते-जाते रहे। वे दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसी से कमाई की बात कहने लगे। उसका अश्लील वीडियो बनाकर जबरन इंटरनेट पर डालने लगे। अनजान लोगों से अश्लील वीडियो कॉल कराते थे। इससे ससुराल वाले पैसा कमाते रहे। उसकी ढाई साल की बच्ची भी है।

पीड़िता के मुताबिक, पांच अक्तूबर को ससुराल वाले जबरन उसका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर और तीनों देवर के खिलाफ दहेज व यौन उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।